कौशाम्बी: जनता दर्शन में दिव्यांग महिला ने प्रार्थना पत्र देकर पेंशन,आवास एवं ट्राईसाइकिल दिलाए जाने की मांग की,डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल के जनता दर्शन में दिव्यांग महिला सहाना बानो निवासिनी ग्राम-दौलतपुर कसार ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या बताते हुए पेंशन, आवास एवं ट्राईसाइकिल दिलाए जाने की मांग की।
डीएम ने दिव्यांग महिला सहाना बानों की समस्या को गम्भीरता से सुनकर सीडीओ को आवश्यक कार्यवाही कराकर पेंशन, आवास एवं ट्राईसाइकिल सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने तत्काल दिव्यांग महिला को ट्राईसाइकिल प्रदान की, ट्राईसाइकिल मिलने के बाद दिव्यांग महिला ने डीएम का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जॉच करने पर पाया गया कि सहाना बानो को पेंशन मिल रही थी, एन.पी.सी.आई. न होने के कारण पेंशन रूक गया था। बैंक जाकर एन.पी.सी.आई. करवा दिया गया है, अब नियमित रूप से पेंशन मिलेंगी। दिव्यांग महिला को आवास से लाभान्वित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रहीं है।








