विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरुस्कार धनराशि प्रदान कर किया गया सम्मानित

कौशाम्बी: विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरुस्कार धनराशि प्रदान कर किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ई.आर.ओ. एस.पी. वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सभागार मंझनपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा 252-मंझनपुर (अ.जा.) की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन के उपरान्त समस्त सुपरवाईजरों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनूप वर्मा, प्रथम पुरुस्कार धनराशि रू 3000, नौशाद अहमद द्वितीय पुरुस्कार धनराशि रू 2000 तथा ओमदत्त त्रिपाठी, तृतीय पुरुस्कार धनराशि रू 1000 प्रदान किया गया।

उपस्थित सभी सुपरवाईजरों को सम्बन्धित बूथों की मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए अस्पष्ट फोटोग्राफ के चिन्हांकन, सूची में अशुद्ध रिलेशनशिप, आयु आदि विसंगतियों को चिन्हित करते हुए अधीनस्थ बी.एल.ओ. के माध्यम से शुद्ध किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor