कौशाम्बी: तपस्या मानव कल्याण ऊर्जावान ट्रस्ट के प्रबंधक ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री एवं अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने आर्थिक रूप से कमजोर बिना पिता की दो कन्याओं की शादी में किया आर्थिक सहयोग,
यूपी के कौशाम्बी जिले के तपस्या मानव कल्याण ऊर्जावान ट्रस्ट के प्रबंधक ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री एवं अध्यक्ष पुष्पा पटेल ने आर्थिक रूप से कमजोर बिना पिता की दो कन्याओं की शादी में सहयोग कर उनके मदद का उन्हें भरोसा दिया है।इस दौरान उन्होंने कन्याओं को संस्था की तरफ से धनराशि का चेक प्रदान कर उनका सहयोग किया है।
समाजसेवी ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री दो दिन पूर्व अपने गृह ग्राम अपने भतीजे की शादी में आए हुए थे,उन्हें इस दौरान पता चला कि गांव की दो कन्याओं की शादी एक साथ हो रही है और उन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है, उन्होंने तत्काल दोनों कन्याओं और उनकी माताजी को अपने कार्यालय पर बुलाया और उन्हें साड़िया और नगद आर्थिक सहयोग किया।
दोनों कन्याओं एवं उनकी माताजी ने डॉ राम सियासन शास्त्री एवं पुष्पा पटेल को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।इस दौरान डॉ राम सियासन शास्त्री ने कहा कि उन्हें यदि किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो वह उन्हें निसंकोच बोल दे,वह हर संभव उनकी मदद करेंगे।
डॉ राम सियासन शास्त्री ने कहा कि उन्हें लोगो की मदद करने में आत्मीय सुकून मिलता है,वह प्रत्येक वर्ष ठंड में अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से कंबल का वितरण भी करते है और अन्य प्रकार में सहयोग भी करते है, उन्होंने बताया कि बहुत जल्द वह एक बड़ी गौशाला का भी शुभारंभ करेंगे जिनमें कई अच्छी नस्लों को गाए होंगी जिनसे दूध और अन्य खाद्य पदार्थ बनकर उनका प्रयोग किया जाएगा।








