एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाईजर एवं बीएलओ को किया सम्मानित

कौशाम्बी: एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाईजर एवं बीएलओ को किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर एसडीएम ने 252-मंझनपुर (अ.जा.) विधानसभा अन्तर्गत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से सम्बन्धित (नो मैपिंग व लॉजिकल एरर) से सम्बन्धित नोटिसों का शत-प्रतिशत वितरण एवं निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने एवं तहसील मंझनपुर के निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्यों में महती भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर अखिलेश कुमार, सुपरवाईजर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उ.प्र., लखनऊ द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

एसडीएम ने अरशद महमूद, स.अ./ बी.एल.ओ. भाग सं. 31-प्रा.वि. मंझनपुर प्रथम मध्य भाग द्वारा तहसील में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने एवं अन्य बी.एल.ओ. के कार्यों में सहयोग प्रदान करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया एवं दोनों शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ए.ई.आर.ओ./तहसीलदार सिद्धान्त कुमार, सुनील कुमार यादव आशुलिपिक, कमलेश कुमार पेशकार, मनीष कुमार पाण्डेय र०का०, अनिल कुमार एवं निर्वाचन कार्य में लगे अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor