एसडीएम सिराथू ने ग्राम कोरियो में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया,बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया

कौशाम्बी: एसडीएम सिराथू ने ग्राम कोरियो में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया,बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम कोरियो में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।

एसडीएम की उपस्थिति में कुल 05 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इनमें गाटा संख्या 551 व 1391, जो कि बंजर खाते की भूमि है, पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। कैम्प में आमजन को भूमि विवाद से बचने एवं कोर्ट से भूमि विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दिया गया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor