मृत्यु के बाद भी दूसरे की आंखों से दुनिया देखेंगे भोलानाथ

कौशाम्बी,

मृत्यु के बाद भी दूसरे की आंखों से दुनिया देखेंगे भोलानाथ,

चायल तहसील क्षेत्र के रकसराई गांव के भोलानाथ वैश्य मृत्यु के बाद भी दुुनिया देख सकेगे।उनके इस नेक कार्य पर लोगों ने  सराहना की है। इस दुनिया मे कुछ ऐसे लोग भी होते है जो  जिन्दा रहते समाज के लिए कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करते रहते है और मरने के बाद भी कुछ ऐसा करके जाते है जिसके कारण समाज हमेसा उन्हें याद करता है।इसी प्रकार कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र के ग्राम रकसराई निवासी भोलानाथ वैश्य ने जीवित रहते ही नेत्रहीनों के लिये अपनी आँखें दान करने का निर्णय किया था। 19 नवंबर को भोलानाथ वैश्य की मृत्यु हो गई, भोलानाथ बैश्य की मृत्यु के उपरान्त उनके निर्णय को पूर्ण करते हुए उनके परिजनों ने नेत्र बैंक के अस्पताल को फोन करके भोलानाथ वैश्य की मृत्यु की सूचना दी ।जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम उनके घर पहुंची और उनके नेत्र को निकाल कर सुरक्षित कर लिया है ।अब भोलानाथ वैश्य की मृत्यु के उपरांत उनकी आंखें जिन्हें लगाई जाएगी उनकी आंखों से भोलानाथ वैश्य मरने के उपरांत भी दुनिया देख सकेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor