कौशाम्बी,
गरीब असहाय लोगों को लेखपाल ने वितरित किया कंबल
सिराथू तहसील क्षेते के बिसारा ग्राम सभा के दशरथ पुर में लेखपाल मान सिंह पटेल ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। इससे गरीबों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं पर गरीबों ने लेखपाल के कार्य की प्रशंसा किया। एक सप्ताह से रिमझिम बारिश के बीच पड़ रही कड़ाके की ठंड से गरीबों के यहां ठंड से बचने के लिये बहुत बड़ी समस्या होती है लेकिन लेखपाल ने गरीबों के बीच पहुंचकर इस समस्या को दूर कर दिया। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।इस मौके पर सुनील कुमार यादव, नरेन्द्र कुमार यादव, रिषभ कुमार आदि ग्रामीण रहे I








