कौशाम्बी,
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के नाम पर मुस्लिम समाज के लोगो ने किया रक्तदान,
यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे में लगे रक्तदान शिविर में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के नाम पर रक्तदान किया गया। जिसमें लगभग तीन दर्जन लोगों ने रक्तदान किया ,रक्तदान कर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वालों ने रक्तदान कर इंसानियत का पैगाम दिया है।
करारी कस्बा में शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जमीर हैदर करारी ने रक्तदान किया और रक्तदान करने के लिए सभी युवाओं से अपील किया, वही करारी कस्बे के आसपास गांव से आए शिया नौजवानों ने भी रक्तदान के लिए हाथ आगे बढ़ाया।
पूरे दुनिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम रक्त दान अभियान चलाया गया है,जिसमें करारी कस्बे में ज़ववार असगर उर्फ़ फुरकान रिजवी को यह जिम्मेदारी दी गई थी , जववार हैदर ने इस जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से निभाया है, आसपास करारी कस्बे से लगने वाले गांव मैं फोन कर रक्तदान के बारे में जानकारी दिया।
वही लहना करारी से आए दर्जनों नौजवानों ने रक्तदान किया।रक्तदान में हिस्सा लेने वाले लगभग 3 दर्जन से अधिक ले संख्या रही। रक्तदान के कार्यक्रम को संचालित कर रहे अरशद रिजवी ने रक्तदाताओं के लिए लेटने ,बैठने ,खाने पीने के लिए पूरा इंतजाम किया हुआ था।
ब्लड बैंक कर्मचारी राम मनोहर एम ओ, पंकज यादव, प्रवीण सिंह, अमित कुमार ,सुनील कुमार ,श्याम बाबू, संदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह ,श्रीकांत यादव, ने अपनी टीम लगा कर रक्त लिया वही रक्तदान करने वालों में फैजान रिजवी अहमद रिजवी मोहम्मद रिज़वी ज़ैगम अब्बास रिज़वी इमरान रिजवी अली रिजवी अक्की रिज़वी अब्बास रिज़वी शीश रिज़वी हसन रिजवी आदि ने रक्त दान किया।