कौशाम्बी,
CHC कड़ा अधीक्षक ने लगवाया पहला प्रिकॉशन डोज,लोगो से टीका लगवाने की अपील की,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अधीक्षक डॉ नीरज सिंह के द्वारा प्रिकॉशन डोज का पहला टीका लगवाकर टीकाकरण की शुरुआत की गई जिसमें सभी हेल्थ केयर वर्कर फ्रंटलाइन वर्कर्स और सीनियर सिटीजन का टीकाकरण होना है,जिनके दूसरे डोज से 9 महीने का अंतराल होगा। हेल्थ केयर वर्कर्स में प्रिकॉशन डोज को लेकर काफी उत्साह दिखा और अपनी बारी में आकर सभी ने टीका लगवाया। अधीक्षक डॉ नीरज सिंह के द्वारा जनमानस से अपील की गई कि अपनी बारी आने पर सभी लोग टीकाकरण करवाएं ,जिससे कि इस महामारी से पूर्ण रूप से सुरक्षा मिल सके।








