कौशाम्बी,
नेशनल इंटर कालेज भरवारी में 4 दिनों से चल रहा कोविड टीकाकरण,
नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी कौशांबी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के द्वारा टीकाकरण का कार्य का चौथा दिन है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश द्विवेदी सहायक अध्याक राजेश कुमार अस्थाना ,अतुल कुमार मिश्र ,एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरतगंज की राधा देवी एनम के द्वारा टीकाकरण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।यह टीका का कार्यक्रम जिनकी जन्म तिथि 2004 से 2007 के मध्य है टीकाकरण में भाग ले रहे हैं। समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जा रहा है कि खाली नहीं आएं पेट में कुछ खाना करके ही टीकाकरण के लिए विद्यालय आएं ।








