CDO ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एंव दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

कौशाम्बी,

CDO ने विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एंव दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ शशिकान्त त्रिपाठी ने सम्राट उदयन सभागार में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एंव दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक की।बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान 02 अप्रैल से 30 अप्रैल एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण  15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित की जायेगी। संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किया जाना है। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार केसेज की निगरानी (सर्विलान्स)। वेक्टर सर्विलान्स गतिविधियॉ संपादित करना, मलेरिया विभाग के कर्मियों तथा फ्रन्ट लाइन वर्कर्स द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान किये गये सर्वे की रिपोटस के आधार पर वेक्टर घनत्व के आंकड़ों का विश्लेषण कर आकलित वेक्टर सूचनाकांको को निरोधात्मक गतिविधियों हेतु समस्त सहयोगी विभागों को उपलब्ध कराना। फ्रन्ट लाइन वर्कर्स द्वारा उपलब्ध करायी गयी लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची में उल्लिखित रोगियों की लक्षण के अनुसार संचारी रोगों अथवा कोविड रोग हेतु जॉच की व्यवस्था। वाहक नियंत्रण गतिविधियॉ-ग्रामीण क्षेत्रों में वाहक के घनत्व का आंकलन, स्रोतों में कमी, लार्वारोधी गतिविधियॉ तथा आवश्यकतानुसार फॉगिंग आदि कार्यवाही की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor