कौशाम्बी,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में आयोजित हुआ योग शिविर,बंदियों को नियमित योग करने के लिए किया गया प्रोत्साहित,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल में योग शिविर का आयोजन किया गया,योग प्रशिक्षक अमित श्रीवास्तव ने जेल में बंद महिला एवम पुरुष बंदियों को योग कराया गया,इस दौरान जिला जेल अधीक्षक,यूपी जेल अधीक्षक,जेलर ने बंदियों को नियमित योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।जिला जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया की अंतरराष्ट्रीय योग दबस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमे सभी महिला एवम पुरुष बंदियों को योग के बारे में बताया गया एवम नियमित योग करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।









