कौशाम्बी,
हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर गढ़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक,,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सरसवां ब्लॉक के हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर गढ़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
हैल्थ एंड वैलनेस इंचार्ज CHO शिवेंद्र कुमार मौर्या के द्वारा पौधा लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु एक कदम उठाया गया। जिसमें ग्राम वासियों को भी पर्यावरण को शुद्ध रखने एवम पौधा लगाने हेतु जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है।इस अवसर पर ANM विजया सिंह, आशा राजकुमारी, अनीता, अभिनाश, इरशाद आदि लोग उपस्थित रहे।








