विश्व प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर स्कूली छात्र छात्राओं ने लिया प्लास्टिक के बहिस्कार का संकल्प

कौशाम्बी,

विश्व प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर स्कूली छात्र छात्राओं ने लिया प्लास्टिक के बहिस्कार का संकल्प,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका नगर पंचायत सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों में विश्व प्लास्टिक बैग फ्री दिवस मनाते हुए लोगों ने प्लास्टिक के बैग का उपयोग न करने की शपथ ली है।इसी क्रम में गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज में विश्व प्लास्टिक बैग फ्री दिवस मनाया गया ,शिक्षक रोहित तिवारी ने छात्रों को प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पशु पक्षी एवं मानव जाति के साथ धरती के लिए प्लास्टिक बेहद खतरनाक है ,छात्रों ने परिवार के साथ दूसरों को भी प्लास्टिक बैग के बहिष्कार करने का संकल्प लिया, प्लास्टिक बहिष्कार कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमेश कुमार साहू,प्रधानाचार्य शैलेश कुमार गुप्ता सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor