कौशाम्बी,
नारी शक्ति दुर्गा पंडालों में मिशन शक्ति एवम शक्ति दीदी अभियान के तहत लोगो को किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवम प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में महिला मिशन शक्ति , शक्ति दीदी अभियान पेज -04 के तहत नारी शक्ति स्वरूपा माता रानी के पूजा पंडालों में महिलाओ एवम बच्चो को सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबरों एवम कानून के बारे में जागरूक किया गया।
कोखराज थाना से एंटी रोमियो प्रभारी उप निरीक्षक अमीन, कांस्टेबल अंकित, महिला कांस्टेबल चंचल सिंह महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा मिश्रा द्वारा ग्राम सिहोरी, मखदुमपुर काजी ,रसूलपुर में जाकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं/ बालिकाओं को
मिशन शक्ति,नारी शक्ति,नारी सम्मान अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन
102 स्वास्थ्य सेवा
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930,साइबर अपराध हेल्पलाइन,
181 महिला हेल्पलाइन
और महिला हेल्प डेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।