सेवामित्र पोर्टल/एप/काल सेन्टर से सम्पर्क कर जंप के लोग कुशल कारीगरों की सेवायें करें प्राप्त

कौशाम्बी,

सेवामित्र पोर्टल/एप/काल सेन्टर से सम्पर्क कर जंप के लोग कुशल कारीगरों की सेवायें करें प्राप्त,

उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुसार समस्त सेवा प्रदाताओं/वेंडर/दुकानदार यथा-कारपेंटर,एसी सर्विस मैकेनिक, टैक्सी सर्विस, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, रंगाई एवं पुताई आदि की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं आमजनमानस को सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in/एप/कालसेन्टर-155330 विकसित किया गया हैं।

यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने देते हुए बताया कि जनपद के लोग काल सेन्टर नं0-155330 पर कॉल कर सेवाओं का उपयोग घर बैठे प्राप्त कर सकतें हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor