कौशाम्बी में EVM/VVPAT के प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए प्रदर्शन केन्द्र स्थापित करने के डीएम ने दिए निर्देश

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में EVM/VVPAT के प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए प्रदर्शन केन्द्र स्थापित करने के डीएम ने दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुजीत कुमार ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 के निर्देशानुसार EVM/VVPAT  के प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार के लिए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, कलेक्ट्रेट में EVM/VVPAT  के प्रदर्शन केन्द्र को स्थापित करने के निर्देश दियें है, जो दिनांक 10 जनवरी 2024 से प्रारम्भ होकर निर्वाचन की घोषणा के दिनांक तक संचालित किया जायेंगा। उन्होंने प्रदर्शन केन्द्र को सकुशल संचालन के लिए मास्टर ट्रेनरों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगायी है।

मास्टर ट्रेनर प्रमोद सिंह अनुदेशक ITI की 10 जनवरी से 16 जनवरी तक ड्यूटी लगायी गई है। इसी प्रकार प्रभात सिंह अनुदेशक की 17 जनवरी से 23 जनवरी तक, अजय कुमार अनुदेशक की 24 जनवरी से 30 जनवरी तक, सुरेश कुमार कुशवाहा अवर अभियंता की 31 जनवरी से 06 फरवरी तक, अवधेश कुमार मौर्य अवर अभियंता की 07 फरवरी से 13 फरवरी तक, देश दीपक अवर अभियंता की 14 फरवरी से 20 फरवरी तक एवं  धर्मेन्द्र सिंह अवर अभियंता की 21 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक ड्यूटी लगायी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशित किया है कि EVM/VVPAT  के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर कलेक्ट्रेट में स्थित केन्द्र (ई0डी0सी0) पर नियत तिथि व समय पर उपस्थित होकर जनसामान्य/प्रतिभागियों को EVM/VVPAT की जानकारी देना सुनिश्चित करें।

—————-

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor