मिशन शक्ति के तहत विभिन्न थाना की महिला आरक्षियों ने महिलाओ एवम बालिकाओं को किया जागरूक

कौशाम्बी,

मिशन शक्ति के तहत विभिन्न थाना की महिला आरक्षियों ने महिलाओ एवम बालिकाओं को किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” ( मिशन शक्ति ) के चौथे चरण के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थानों की महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांव व कस्बा में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया।

मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के दृष्टिगत रविवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के थाना कोखराज, मंझनपुर, चरवा, महिला थाना की महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांव व कस्बा में भ्रमण कर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया,एल।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया ।

महिलाओं एवं बच्चियों को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ( (1)प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (2)मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (3)अभ्युदय योजना (4)मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (5)निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना (6)राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना ) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor