मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी,

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिए चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत एण्टी रोमियों टीम एवम पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया।

जनपद के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, विद्यालयों, विभन्न मन्दिरों, मेलों आदि में महिलाओ/छात्राओं/बालिकाओं को सुरक्षा एवं सम्मान हेतु जारी विभन्न हेल्पलाइन नम्बर, 1090, 1078, 102, 108 181, 112, 1076 एवं महिला अपराध आदि के सम्बंध में कानून और अधिकारों की जानकारी दी।महिलाओं को उनके अधिकार एवम कानून के प्रति जागरूक किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor