कौशाम्बी,
नगर पालिका भरवारी में मतदाता जागरूकता अभियान को एसडीएम,ईओ,अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में लोकसभा चुनाव के महापर्व पर सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुये धूमधाम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
मतदाता जागरूकता रैली नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय से रवाना होकर कस्बे के सभी मार्गो पर भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर जाकर समाओत हुई।इस मतदाता जागरूकता रैली में नगर पालिका के कर्मचारी और वार्डो के सभासद सहित हाथों में मतदान के प्रति जागरूकता वाले स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चलते रहे।
इस दौरान चायल एसडीएम योगेश कुमार गोंड,ईओ राम सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी,लिपिक बबलू गौतम,सभी वार्डो के सभासद एवम सभासद प्रतिनिधि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








