कौशाम्बी,
नगर पालिका परिषद भरवारी में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया पौधरोपण,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में शासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्य 10036 के सापेक्ष 15 जुलाई से 20 जुलाई तक वृहद स्तर पर अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद भरवारी के मिनी स्टेडियम / रावण मैदान, एम.आर.एफ. सेन्टर परिसर, वार्ड नं0 03 बालकमऊ में स्थित हनुमान मंदिर के सामने स्थित सरकारी भूमि पर व वार्ड नं0 14. नबीपुर में स्थित नगर पालिका परिषद भरवारी के निमार्णाधीन कार्यालय परिसर में एवं निकाय के अन्तर्गत विभिन्न सड़को के किनारे व अन्य स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रमों में कविता पासी अध्यक्ष, वार्डों के सम्बन्धित पार्षद, राम सिंह अधिशासी अधिकारी, बबलू गौतम लेखा लिपिक, पंकज श्रीवास्तव लिपिक, रजनी सरोज लिपिक, नूपुर अरोरा लिपिक, रोशनी कौशल कनिष्ठ लिपिक, राकेश सरोज व अन्य सभी नगर पालिका कार्मिकों के द्वारा बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण कर लक्ष्य की पूर्ति की गयी।








