कौशाम्बी,
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना कैम्प का हुआ आयोजन,महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार की योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में विकास खण्ड सिराथू परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति फेज-5 अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग, उ0 प्र0 सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांशरशिप योजना, विधवा पुत्री शादी अनुदान, विधवा से विवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं दिव्यांग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत पात्र महिलाओं एवं बच्चों के चिन्हांकन एवं प्रोत्साहित किये जाने के लिए तहसील स्तरीय कैम्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। धर्मा देवी इण्टर कालेज अझुवा की छात्राआें द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत एवं भाषण की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति की गयी।
जिला पंचायत अध्यक्षा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा मा0 सदस्य उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति योजनाओं तथा महिला सशक्तीकरण पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की समस्त इकाईयों, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार, दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवेदन किये जाने के लिए अलग-अलग योजनावार स्टाल लगाये गये।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना-निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला ग्राम प्रधान एवं महिला पंचायत सहायकों को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदस्य उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू, मधुसूदन हुल्गी, एसडीएम सिराथू, प्राचार्य डायट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी कड़ा एवं सिराथू, संरक्षण अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अधिक संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी एवं बालिकायें उपस्थित रहीं।