डीएम एसपी ने पौधारोपण कर जिले वासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी,

डीएम एसपी ने पौधारोपण कर जिले वासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी हेमराज मीणा ने वातावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर जनपदवासियों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया।डीएम ने हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ एवं बरगद) तथा एसपी ने आम का पौधारोपण किया। ज्ञातव्य है कि पृथ्वी पर पर्यावरण को जीवन्त बनाये रखने एवं जीवन को संजीवनी प्रदान करने के लिये पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधारोपण से वन सम्पदा में वृद्धि होती है। वृ़क्ष वातावरण में ऑक्सीजन के उत्सर्जन के साथ ही वायुमण्डल में कार्बन डाई ऑक्साइड को नियंत्रित करते हैं।

मानव व जीव-जन्तुओं के जीवन को सुखी, समृद्ध एवं वायुमण्डल को संतुलित बनाये रखने के लिये वृक्षों का विशेष महत्व है। वृक्ष धरती का आभूषण है और पर्यावरण सन्तुलन में सहायक है। डीएम ने कहा कि सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये, जिससे पर्यावरण का सन्तुलन बना रहे। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं, ये हवा को शुद्ध करते हैं। पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor