कौशाम्बी,
पृथ्वी दिवस पर जनपद न्यायालय में जिला जज ने किया पौधारोपण,सभी को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित,
यूपी के कौशाम्बी जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी अनुपम कुमार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी की ओर से पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियो, कर्मचारियो एवं लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के सदस्यो द्वारा पौध रोपण किया गया।
इस दौरान जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी द्वारा कार्यकम में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियो, कर्मछातियों एवं उपस्थित समस्त लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उनकी देखभाल करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के उपरान्त सी०डी०ओ० आवास परिसर में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय,, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकारी, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पौधरोपण किया गया।