कौशाम्बी,
मनमाने तरीके से जमीन अधिग्रहण रोकेगा वक्फ कानून: धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ब्लॉक सभागार मंझनपुर में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम के निमित्त प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
उन्होंने उपस्थित लोगो को बताया कि वक्फ सुधार जनजागरण अभियान से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार होगा, वक्फ सुधार जनजागरण अभियान एक पहल है, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार करना और लोगों को वक्फ के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करना है, इस कानून का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का संरक्षण और इन संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को रोकना है तथा वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन से सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा ।
इसी क्रम में पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने लोगो को संबोधित करते हुए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के बारे में अपनी जानकारी को साझा किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री संजय जायसवाल,जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल दिवाकर,अकरम सिद्दीकी,हबीब उस्मानी,मोहम्मद सफीक,गुलाम अहमद,नूर अहमद,शुफैल अहमद,मोहम्मद सुबराती,व सभी मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।