गंगा घाट पर साफ सफाई व साज सज्जा कर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नमन

कौशाम्बी,

गंगा घाट पर साफ सफाई व साज सज्जा कर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नमन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महान वीरांगना त्याग व न्याय की प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त मां गंगा नदी के असदपुर घाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने साफ सफाई व साज सज्जा कर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में अपनी जानकारी को साझा किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई को लोकमाता और पुण्यश्लोक के रूप में ख्याति प्राप्त है व शिव की अनन्य भक्त अहिल्याबाई का लोक कल्याणकारी शासन, भूमिहीन किसानों,भीलों जैसे जनजातीय समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करने वाला एक आदर्श शासन था, समाज सुधार,कृषि सुधार,जल प्रबंधन,पर्यावरण रक्षा, जनकल्याण और शिक्षा के प्रति समर्पित होने के साथ साथ उनका शासन न्याय प्रेमी था, समाज के सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षा प्रगति के अवसर देने वाली समरसता की दृष्टि उनके प्रशासन का आधार थी, इन्हीं लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें लोकमाता कहा गया।

उन्होंने कहा कि इसी के साथ केवल अपने राज्य में अपितु सम्पूर्ण देश के मंदिरों की पूजा व्यवस्था और उनके आर्थिक प्रबंधन पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक और द्वारिका से लेकर पूर्व पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का उन्होंने पुनर्निर्माण कराया ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया।

इस मौके पर कड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पटेल,मण्डल प्रभारी ज्योति केसरवानी,सभासद राहुल कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor