भरवारी में NCC कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो में देशभक्ति के प्रति भरा जोश,की हर घर तिरंगा लगाने की अपील

कौशाम्बी,

भरवारी में NCC कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो में देशभक्ति के प्रति भरा जोश,की हर घर तिरंगा लगाने की अपील,

पूरे देश में देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।शासन के निर्देश एवम डीएम सुजीत कुमार और DIOS के आदेश पर नेशनल इंटर कालेज भरवारी के NCC कैडेट्स ने हाथो मे तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली,यह तिरंगा यात्रा कालेज से चलकर पूरे भरवारी कस्बे में भ्रमण करती हुई पुनः कालेज पहुंची और कार्यक्रम का समापन किया।नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी अध्यापक भरत लाल शर्मा के नेतृत्व में NCC कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया और देशभक्ति का जोश भरा।NCC कैडेट्स ने लोगो से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।NCC कैडेट्स द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भरवारी कस्बे में भ्रमण कर वापस कालेज पहुंची और समापन किया गया।इस दौरान कालेज के अध्यापक  मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor