कौशाम्बी,
मिशन शक्ति अभियान के तहत सीओ ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 100 से अधिक छात्राओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी,हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक,
यूपी के कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं एएसपी राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता हेतु जनपद में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंझनपुर में मिशन शक्ति टीम मंझनपुर एवं थाना प्रभारी मंझनपुर सुनील कुमार सिंह के साथ छात्राओं को कानून,सुरक्षा एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक छात्राओं को विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181, 1098 आदि), सरकारी योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।सीओ ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को तत्काल देने के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की।जनपद कौशाम्बी पुलिस का यह अभियान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।








