कौशाम्बी,
हर घर तिरंगा अभियान के तहत देवीगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा,
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कौशाम्बी जिले में कड़ा मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तिरंगा पद यात्रा निकाली।भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में कमालपुर काली माता मंदिर से निकली तिरंगा पद यात्रा देवीगंज कस्बे का भ्रमण कर पुनः कमालपुर जाकर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया गया।इस दौरान वंदेमातरम व भारत माता की जय के उद्घोष गूंजता रहा।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कड़ा कमलेश निषाद, शिक्षक एवं समाजसेवी रणविजय निषाद, रमेश साहू, उमेश पटेल, दिलीप तिवारी, रामलोटन यादव, संजय पांडेय, नीरज साहू, प्रकाश पाल, मुन्ना पाल धनगर, श्यामू अग्रहरि, चन्द्रशेखर, रमाशंकर निषाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।









