राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरूकता अभियान,दिलाई गई शपथ

कौशाम्बी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी पुलिस ने चलाया व्यापक जन जागरूकता अभियान,दिलाई गई शपथ,

यूपी के कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस द्वारा राम वन गमन पथ पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।

वहीं थाना कोखराज पुलिस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों, वाहन चालकों, स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित वाहन संचालन, भारी वाहनों की सावधानियाँ, ओवरस्पीडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं तथा सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त थाना सैनी एवं थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को जीवन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

उक्त सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना तथा आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor