कौशाम्बी,
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुबलाल इंटर कालेज भरवारी के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को किया जागरूक,
पूरे देश में देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।शासन के निर्देश एवम डीएम सुजीत कुमार और DIOS के आदेश पर हुबलाल इंटर कालेज भरवारी के छात्र छात्राओं ने हाथो मे तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली,यह तिरंगा यात्रा कालेज से चलकर पूरे भरवारी कस्बे में भ्रमण करती हुई पुनः कालेज पहुंची और कार्यक्रम का समापन किया। हुबलाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जीवन लाल और मैनेजर वीरेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया और देशभक्ति का जोश भरा।छात्र छात्राओं ने लोगो से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।इस दौरान कालेज के अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रही।








