कौशाम्बी: स्क्रीन टाइम टू एक्टीविटी टाइम पर मेडिकल कॉलेज में हुआ कार्यशाला का आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, द्वारा स्क्रीन टाइम टू एक्टीविटी टाइम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को मोबाइल एवं डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करना एवं युवाओं को डिजिटल दुनिया से बाहर निकलकर शारीरिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ल एवं एसपी राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है, जिससे शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अतः आवश्यक है कि युवा वर्ग समय का संतुलित उपयोग करते हुए शारीरिक गतिविधियों, खेल, योग, पठन-पाठन एवं समाजसेवा जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
डा0 विवेक कुमार कैंसर विशेषज्ञ मोती लाल नेहरू महाविद्यालय ने बताया कि विद्यार्थियों एवं युवाओं में बढ़ती स्क्रीन निर्भरता के प्रति जागरूकता लाने तथा सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्क्रीन टाइम टू एक्टीविटी टाइम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मानना है कि अत्यधिक मोबाइल एवं स्क्रीन उपयोग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में यह अभियान विद्यार्थियों को खेल, योग, सामाजिक सहभागिता एवं रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थी, शिक्षक एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सहभागिता अपेक्षित है।
कार्यक्रम के अंत में सभी महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्क्रीन टू स्ट्रीट- इट्स टाइम टू मूव के संदेश को एवं नियमित रूप से कम से कम एक घंटे की शारीरिक गतिविधि अपनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर, डा0 सरस्वती जाएसवाल यादव, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 शारदा सिंह, डा0 शिवम विश्नोई, डा0 संन्तोष कुमार, डा0 शिवम विश्नोइ डा0 सन्दीप कुमार, डा0 प्रतिमा त्रिपाठी एवं अन्य संकाय सदस्य तथा महाविद्यालय में कार्यरत सीनियर रेजीडेण्ट, जूनियर रेजीडेण्ट एवं कर्मचारी, इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।








