भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को किया जागरूक

कौशाम्बी,

भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को किया जागरूक,

पूरे देश में देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।शासन के निर्देश एवम डीएम सुजीत कुमार और DIOS के आदेश पर भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय भरवारी के NCC कैडेट्स ने हाथो मे तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली,यह तिरंगा यात्रा कालेज से चलकर पूरे भरवारी कस्बे में भ्रमण करती हुई पुनः कालेज पहुंची और कार्यक्रम का समापन किया।भवंस मेहता पीजी महाविद्यालय भरवारी के अध्यापक धर्मेंद्र अग्रहरी के नेतृत्व में NCC कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया और देशभक्ति का जोश भरा।NCC कैडेट्स ने लोगो से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।NCC कैडेट्स द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा भरवारी कस्बे में भ्रमण कर वापस कालेज पहुंची और समापन किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor