हाथों में तिरंगा लबों पर भारत माता के जयकारों के साथ पुलिसकर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,कोखराज टोल प्लाजा पर हुई समाप्त

कौशाम्बी,

हाथों में तिरंगा लबों पर भारत माता के जयकारों के साथ पुलिसकर्मियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,कोखराज टोल प्लाजा पर हुई समाप्त,

पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एएसपी समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई।कड़ाधाम व सैनी पुलिस के साथ डायल 112 के जवानों के द्वारा नेशनल हाइवे पर भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा के दौरान सैनी हाइवे से लेकर कोखराज टोलप्लाज़ा तक पूरा हाइवे देशभक्ति के गीतों की धुन से गुंजायमान हो गया।तिरंगा यात्रा के दौरान एएसपी समर बहादुर सिंह व सीओ केजी सिंह ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पैदल मार्च किया ,साथ ही आमजनमानस के भीतर राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति का जोश भरा।कोखराज टोल प्लाजा पहुंची तिरंगा यात्रा में एसपी हेमराज मीणा भी शामिल हुए।एसपी हेमराज मीणा समेत सभी अधिकारियों व जवानों ने लहराते हुवे तिरंगे को सैल्यूट किया तथा भारत माता के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया।इस दौरान कोखराज टोल प्लाजा के सीनियर टोल मैनेजर जे पी चतुर्वेदी सही तमाम टोल प्लाजा के स्टाफ मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor