प्रयागराज: LASIK सर्जरी सुरक्षित और प्रभावी दृष्टि सुधार का आधुनिक समाधान: डॉ प्रणव सलूजा,
यूपी के प्रयागराज में Center for Sight Eye Hospital द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने LASIK (Laser-Assisted In Situ Keratomileusis) सर्जरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। बताया कि यह एक आधुनिक और उन्नत तकनीक है, जिसका उपयोग आंखों के नंबर (मायोपिया, हाइपरोपिया और एस्टिग्मैटिज्म) को स्थायी रूप से ठीक करने के लिए किया जाता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. कमलजीत सिंह (Medical Director),डॉ. प्रणव सलूजा (Retina Specialist) एवं डॉ. रितिका मुखर्जी (LASIK Specialist) ने LASIK सर्जरी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ-साथ मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई और इसके बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में 18–35 वर्ष आयु वर्ग के लोगों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से अपनी आंखों से जुड़ी समस्याओं के बारे में सवाल पूछे।विशेषज्ञों ने बताया कि LASIK सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित, दर्दरहित और कम समय में पूरी होने वाली प्रक्रिया है। आमतौर पर यह सर्जरी 10–15 मिनट में पूरी हो जाती है और मरीज कुछ ही घंटों में सामान्य गतिविधियों में लौट सकता है।
डॉक्टरों ने यह भी बताया कि LASIK सर्जरी में लेजर तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे कॉर्निया को सही आकार दिया जाता है।इस प्रक्रिया में टांके या पट्टी की आवश्यकता नहीं होती। सफलता दर बहुत अधिक है और अधिकांश मरीजों को चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस से मुक्ति मिल जाती है।
डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि LASIK सर्जरी हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होती। सर्जरी से पहले विस्तृत जांच (Eye Screening) आवश्यक है, जिससे यह तय किया जाता है कि मरीज इस प्रक्रिया के लिए योग्य है या नहीं।इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की सर्जरी से पहले केवल प्रमाणित और अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ से ही परामर्श लें।
अंत में, यह बताया गया कि LASIK सर्जरी ने लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और यह तकनीक लगातार और भी सुरक्षित व प्रभावी होती जा रही है।








