मिशन शक्ति के तहत कोखराज थाना की महिला सिपाहियो ने स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक

कौशाम्बी,

मिशन शक्ति के तहत कोखराज थाना की महिला सिपाहियो ने स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के प्रति किया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस और प्रशासन महिला सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहे है,  मिशन शक्ति अभियान के तहत व नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए महिलाओं बालिकाओं में सशक्तिकरण अभियान के तहत कोखराज थाना क्षेत्र के स्कूल में महिला पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर स्कूल जाने वाली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया।

महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूल की छात्राओं को 1090 वूमेन पॉवर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया।

कोखराज थाना पुलिस टीम द्वारा स्कूल की छात्राओं, बालिकाओ व शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए पुलिस टीम द्वारा नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन एंव नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया ।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor