कौशाम्बी: फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद किसानों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ,
यूपी के उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के लिए पात्र बनाये जाने एवं सत्यापन के लिए सरकारी विभागों के द्वारा अनावश्यक लगने वाले समय से किसानों को निजात दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री, कृषि एवं राजस्व विभागों को गॉव-गॉव कैम्प लगाये जाने के लिए वर्ष 2024 से लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का यह आखिरी चरण है, जो 06 अप्रैल, 2026 से 15 अप्रैल, 2026 तक कृषि विभाग के क्षेत्रीय कमिर्यों, राजस्व लेखपाल तथा कृषि सहायक, ए0टी0एम0 एवं बी0टी0एम0 तथा पंचायत सहायकों एवं रोजगार सेवकों द्वारा जनसेवा केन्द्र संचालकों के सहयोग से किसान पहचान पत्र (फार्मर आई0डी0) बनाये जाने के लिए ग्राम सचिवालय/पंचायत भवनों में कैम्प का आयोजन कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों के आधार से कृषक की समस्त भूमि को जोड़ दिया जाता है, जिससे किसी भी सरकारी लाभ को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन कर विभाग सक्रियता के साथ बिना सत्यापन के कृषकों को सीधे उनके बैंक खातों में अनुदान, फसल बीमा व अन्य कृषि आदानों के लाभ से लाभान्वित करेंगी। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि ससमय अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथवा कृषि/पंचायत सहायक अथवा कैम्प आयोजित होने वाले स्थल पंचायत भवन/ग्राम सचिवालय पर पहुॅचकर अपना फार्मर आई0डी0 अनिवार्य रूप से बनवायें।







