उत्तर प्रदेश,
लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले में 479 युवाओं को मिले जॉब आफर,
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर हाथ को काम देने के लिए सोमवार को राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में 28 कम्पनियों ने रोजगार मेले मे प्रतिभाग किया । रोजगार मेले उद्घाटन आर0 एन0 त्रिपाठी, नोडल प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।
एम0 ए0 खाँ, ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि कम्पनियों ने 479 अभ्यर्थियों को कम्पनियो द्वारा 8000 से 25000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर जॉब के आफर दिये । रोजगार मेले में लगभग 1496 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








