कौशाम्बी: प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण” होने के अवसर पर आयोजित रोजगार मेले में 1008 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से किया गया चयन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रदेश सरकार के “नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण” होने के अवसर पर उ.प्र. रोजगार मिशन के अन्तर्गत मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय महामाया महाविद्यालय के परिसर में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में सीडीओ ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अधिक से अधिक इस प्रकार के मेलों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले का परिचय राजीव यादव सहायक निदेशक, सेवायोजन प्रयागराज द्वारा दिया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों यथा सिद्धि इंफोनेट ने 12, रिया ग्लोबल ने 12 फिलपकार्ट ने 69, एडको ने 37, बजाज मोटर्स ने 38, के.एस. वेंचर्स ने 39, मैंगोज ऑरेज ग्रुप ने 37, सेफ एक्सप्रेस प्रा०लि० ने 31. स्वीगी इंस्टामार्ट ने 18, बजाज कैपिटल ने 37, प्राइम कनेक्ट सर्विस ने 15, लावा मोबाइल ने 08, भारत सोलर ने 25. टाटा एनर्जी ने 53, मैट्रो लाइट ने 61, कृष्णा मारूति ने 145, गौतम सोलर ने 67, एस.आई. एस सिक्योरिटी ने 79 फियाम इण्डट्री ने 68, डिक्सन टेक्नालॉजी ने 40, सनडेन विकास ने 40, श्रीराम पिस्टन ने 57 तथा उत्कर्ष फाइनेंस ने 20 सहित मेले में कुल 1008 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया।








