किसानों को छलने वालों को चुनाव में किसान सिखाएंगे सबक

कौशाम्बी,

किसानों को छलने वालों को चुनाव में किसान सिखाएंगे सबक,

समर्थ किसान पार्टी के सिराथू विधानसभा प्रत्याशी विजय शुक्ला ने बुधवार को सिराथू विधानसभा के कई गांवों जैसे अजुहा, धुमाई, गुरु के पुरवा, पहाड़पुर आदि में घर घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में समर्थन करने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने लोगों को हैंडबिल बांटकर विजय शुक्ला को सिराथू विधानसभा से चुनाव जिताने का अनुरोध किया।

इस दौरान लोगों से वार्ता करते हुए विजय शुक्ला ने कहा कि जिन लोगों ने किसानों के साथ अब तक छलावा किया है, उन्हें आने वाले चुनाव में किसान सबक सिखाएंगे। किसानों को राजनीतिक पार्टियों एवं इनके नेताओ ने इस्तेमाल करने की वस्तु समझ लिया है और सिर्फ चुनाव के दौरान बड़ी बड़ी पार्टियों एवं इनके नेता किसानों को वोट के लिए इस्तेमाल किया करते हैं और चुनाव के बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया करते हैं। इस बार किसान ऐसे लोगों को चुनाव में वोट नहीं देंगे और चुनाव हराने का काम करेंगे। इस बार किसान उनकी लड़ाई लड़ने वाली पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने का काम करेंगे। इस दौरान अजय सोनी, राजन शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, फूलचंद्र लोधी, राम गोपाल पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor