मुद्रा नही मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी:विष्णु जायसवाल

कौशाम्बी,

मुद्रा नही मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी:विष्णु जायसवाल,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कौशाम्बी जनपद के सिराथू से आम आदमी पार्टी ने विष्णु जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।विष्णु जायसवाल पूर्व में सामाजिक समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे है।उन्होंने इस बार जिला पंचायत का चुनाव वार्ड नंबर 13 से लड़ा था।लेकिन विजय नही पा सके।विष्णु जायसवाल ने बताया की उनकी सरकार बनी तो किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी एवम सभी को 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त देंगे।उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में मुफ्त एवम समुचित इलाज,सरकारी स्कूलों में वर्ल्ड क्लास की शिक्षा दी जाएगी।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने चुनाव लड़ने की चुनौती पर कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor