कौशाम्बी,
यूपी के डिप्टी सीएम एवम सिराथू प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी कर रही अपने पति का चुनाव प्रचार,
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कौशाम्बी जिले में अपने पति की जीत के लिए अब पत्नियां गांव गांव घूम घूम कर चुनाव प्रचार कर रही है।यह पहली बार हुआ है कि सिराथू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपने पति को जिताने के लिए उनकी पत्नी गांव गांव में प्रचार कर रही है।

सिराथू विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी मौर्य महिला टोली के साथ विधानसभा क्षेत्र के भदवा और बालक मऊ ग्राम में मतदाताओं के घर घर सम्पर्क कर समर्थन मांग रही हैं । घर घर में लोगो से मिलकर 27 फरवरी को होने वाले मतदान में सिराथू विधानसभा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को जिताने के लिए अपील कर रही है। उनके साथ जनसंपर्क अभियान में दर्जनों महिलाये व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे ।









