कांग्रेस छोड़ अपना दल (के) में शामिल हुए सिराथू के पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल

कौशाम्बी,

कांग्रेस छोड़ अपना दल (के) में शामिल हुए सिराथू के पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू विधानसभा सीट से यूपी के डिप्टी सीएम भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव में मुश्किलों का आना बदस्तूर जारी है,सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य के सामने सपा और अपना दल कमेरावादीसे पल्लवी पटेल जोरदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।वही सिराथू से धोबी बिरादरी को अपने साथ जोड़ने के लिए सपा ने सिराथू के पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल को सपा ने शामिल कर लिया है।पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज सपा में शामिल हो गए।सिराथू विधानसभा से राम सजीवन निर्जल बसपा से विधायक रह चुके है। शनिवार को अपना दल (के) जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा ने राम सजीवन निर्मल को सदस्यता ग्रहण कराई है।पूर्ब विधायक अब से सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल के समर्थन में प्रचार करेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor