कौशाम्बी,
सपा विधायक पूजा पाल ने चायल में चलाया सदस्यता अभियान,पार्टी के लोगों से सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर दिया जोर,
लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की चायल विधायक पूजा पाल ने सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया। मूरतगंज ब्लाॅक के आलमचंद गांव में बैठक कर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लोगों को सदस्यता दिलाई। साथ ही घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।
चायल विधायक पूजा पाल ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरे का बादल छा गया है। समाजवादी लोग एकजुट होकर गांव-गांव, घर-घर जाकर सपा की सदस्यता अभियान को सफल बनाएं, ताकि संगठन को बल मिल सके। इसके लिए रणनीति तैयार कर कस्बे से लेकर ग्रामीणांचल तक सबको सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
इस दौरान पूजा पाल ने 51 ग्रामीणों को सपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बीरसिंह यादव, सेक्टर अध्यक्ष बजहा एवं सदस्यता कार्यक्रम आयोजक हनुमत यादव, पर्यवेक्षक संजय यादव, लहरी यादव, पूर्व प्रधान मिथलेश, पूर्व प्रधान नरेश यादव, रोशन सरोज, कंचन सरोज, अश्वनी यादव, रामनरेश पाल, शुभम पटेल, विश्वामित्र आदि मौजूद रहे।