कौशाम्बी,
सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में भरवारी के गिरसा में करेंगे जनसभा को संबोधित,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे,इंद्रजीत सरोज कौशाम्बी जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में नगर पालिका परिषद भरवारी के गिरसा चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज शनिवार को 3 बजे गिरसा चौराहे पर पार्टी प्रत्याशी सुनीता सरोज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।सपा से चायल विधायक पूजा पाल भी जनसभा में मौजूद रहेंगी।उक्त जानकारी भरवारी के पूर्व चेयरमैन एवम सिराथू से सपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कैलाश चंद्र केसरवानी ने दी।








