कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी,भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी,

कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी,भाजपा पर साधा निशाना,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे मे कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया गया,सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,प्रदेश अध्यक्ष ने देश और प्रदेश में संविधान को बचाने के संकल्प के साथ भाजपा पर जमकर निशाना साधा है,प्रदेश अध्यक्ष ने लोगो से संविधान बचान का संकल्प दलाते हुए देश और प्रदेश से भाजपा को अपने वोट के माध्यम भगाने की अपील की है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिले,तहसील,ब्लॉक और गांव गांव, गली गली में संविधान बचाने के लिए संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है,इसी क्रम में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सभा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज लाल खाबरी कौशाम्बी के भरवारी पहुंचे,प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सभा में आए हुए लोगो एवम कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में संविधान को खतरा है,संविधान और कानून इस सरकार में नही बचा है,संविधान को बचाने के लिए और दिया प्रदेश को भाजपा से बचाने के लिए अपने वोट के माध्यम से भाजपा को भगाना पड़ेगा।उन्होंने सभी लोगो से अपील की कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

बृज लाल खाबरी ने कहा कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश में एक आदिवासी के ऊपर भाजपा के नेता ने पेशाब करने की घिनौनी हरकत की है,वह अत्यंत निंदनीय है,घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित के पिता का पैर धोना एक नाटक मात्र है,वही पीड़ित की मां अपने पति को सरकार से छोड़ने की गुहार लगा रही है कि उसे उसका पति वापस लौटा दिया जाए।

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तमजीद अहमद,शाहिद सिद्दीकी,जगदीश वैश्य सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor