यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बिना शर्त मिला आम आदमी पार्टी का समर्थन

उत्तर प्रदेश,

यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बिना शर्त मिला आम आदमी पार्टी का समर्थन,

यूपी के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को आम आदमी पार्टी का बिना शर्त समर्थन मिल गया है। आप के कार्यकर्ता अब सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उसके प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। संजय सिंह ने कहा कि जब हमारी पार्टी के मुखिया को जेल में डाला गया तो सपा ने हमारा साथ दिया। इस लड़ाई में सपा और अखिलेश जी के हम लोग आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है,यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। तानाशाह के खिलाफ लोगों को एकजुट करने की चुनाव है।आप के समर्थन के बाद यूपी में समाजवादी पार्टी एलायंस फायदा मिलेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor