इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने भाजपा सरकार पर देश को दोनो हाथो से लूटने का लगाया आरोप

कौशाम्बी,

इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने भाजपा सरकार पर देश को दोनो हाथो से लूटने का लगाया आरोप,

यूपी के कौशाम्बी लोकसभा सीट अब हॉट सीट के तौर पर देखी जा रही है,जहा एक और वर्तमान भाजपा सांसद तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के बेटे चुनाव मैदान में जोरदारी से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन और प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय चरवा पहुंचे और चरवा में आयोजित समन्वय बैठक में शामिल हुए।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बैठक में मौजूद इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओ को एक साथ संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के लिए भी बहुत अहम है।

उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज सभी टीवी चैनलों,समाचार पत्रों में मोदी के अलावा किसी का चेहरा नहीं दिखाई पड़ता है,वह चाहते है कि आने वाले दस सालो तक वह इसी प्रकार से टीवी चैनलों और अखबारों में बने रहे और अपने तानाशाही रवैए से इस देश को दोनो हाथो से लूटे और इस लूट को देश के सीमित लोगो के सुपुर्द कर दे।

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम,प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद सहित तमाम कार्यक्रम मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor