कौशाम्बी,
कौशाम्बी में गरजे अखिलेश,भाजपा पर जमकर किया हमला,इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील की,
यूपी के कौशाम्बी जिले में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में चार चरणों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चारो खाने चित्त है। पाचवे चरण के चुनाव में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। 17 साल का हिसाब मांगना है। 10 साल केंद्र और 7 साल राज्य में। जिनकी हर बात झूठी निकली। बीजेपी की सरकार बन जाएगी तो किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इन्होंने किसानों की लागत बढ़ाई है। किसानों की जमीन कब्जा करने के लिए तीन काले कानून लाए। किसानों को डराने का काम किया लेकिन किसान डटा रहा। किसान तभी लौटा जब सरकार काले कानून वापस ले लिया। किसानों को भरोसा दिला रहे हैं 4 जून के बाद अधिकार दिलाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये दिल्ली वाले लखनऊ वाले आ रहे होंगे, बीजेपी की पिछले 10 साल की सरकार,किसान कर्ज के कारण अपनी परेशानी के कारण अपनी हत्या कर रहे हैं।इन्होंने 16 लाख करोड़ रुपया उधोगपति का माफ कर दिया, 5 करोड़ से ऊपर वालों का कर्ज माफ किया, बीजेपी के खासम खासो का कर्ज माफ किया लेकिन हमारे किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे, परीक्षाओं की तैयारी की नौजवानों के पेपर लीक हुए, हर पेपर सरकार ने लीक करवाया, 10 से ज्यादा पेपर लीक हुआ है, पुलिस की भर्ती निकाली थी पुलिस भर्ती की परीक्षा पेपर भी लीक हुआ है,पता नही कैसी सरकार है उसका लोकेज नही रुक पा रहा है, एक तिहाई जीवन से खिलवाड़ करने का काम किया है, हमारे फ़ौज के लिए नवजावान अपने खेत मे मैदान में तैयारी करते थे लेकिन इस सरकार ने उसको भी खत्म कर दिया, अग्निवीर भर्ती ले आये ये लोग, अगर जवान शहीद होगा उसका दर्शन बढ़िया करवाया जाएगा लेकिन सरकार ने बजट खत्म कर दिया, अग्निवीर समाप्त होगी पक्की नौकरी मिलेगी।








