विपक्ष के पास न कोई मुद्दा न कोई नीति,जनता मे विपक्ष के प्रति आक्रोश है, तीसरी बार बनने जा रही है NDA की सरकार:अनुप्रिया पटेल

कौशाम्बी,

विपक्ष के पास न कोई मुद्दा न कोई नीति,जनता मे विपक्ष के प्रति आक्रोश है, तीसरी बार बनने जा रही है NDA की सरकार:अनुप्रिया पटेल,

यूपी के कौशाम्बी लोकसभा सीट से NDA गठबंधन के प्रत्याशी व सांसद विनोद सोनकर के समर्थन मे कल्याणपुर में एक जनसभा को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, वह पार के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के पास न कोई मुद्दा न कोई नीति है। विपक्ष के साथी दलों की राज्यों मे सरकार चलाई लेकिन जनता के प्रति आज उनके मन मे आक्रोश है। जिसका नतीजा है कि तीसरी बार NDA सरकार बनने जा रही है।

सिराथू तहसील के कल्यानपुर के महुआ बाग मे भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने जनसभा की। चुनावी जनसभा को संबोधित कर अनुप्रिया पटेल ने कहा NDA गठबंधन 400 पार के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश में भाजपा के प्रत्याशी सामान्य नहीं रिकॉर्ड मत से जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। यह मोदी जी के कार्यों को जन विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा विपक्ष पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि उनके पास ना कोई मुद्दा है ना कोई नीति। इतनी बार सत्ता में रहने के का अवसर मिला। इंडी गठबंधन में जितने भी साथी दल शामिल हैं। उन्होंने राज्यों में सरकार चलाई देश में सरकार चलाई, लेकिन जनता के मन में आज उनके मन में आक्रोश है। इसी आक्रोश का नतीजा है कि तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने जा रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल लोकसभा कौशाम्बी में दो स्थानों पर जनसभा करने पहुंची पहली जनसभा उन्होंने सिराथू के कल्याणपुर में किया, जबकि दूसरी जनसभा उन्होंने प्रतापगढ़ बाबागंज विधानसभा के मानिकपुर में हुई। जिसमे उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की विकास नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को याद दिलाकर जनता से वोट की अपील की।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor